भारत, जापान अगले सप्ताह से पहला द्विपक्षीय हवाई अभ्यास 'वीर गार्जियन-2023' आयोजित करेंगे

Tags: Defence

 'Veer Guardian-2023' from next week

भारतीय वायु सेना और जापानी वायु आत्म-रक्षा बल (JASDF) के बीच अभ्यास 'वीर गार्जियन 2023' 12 से 26 जनवरी तक जापान में हयाकुरी हवाई अड्डे और इरुमा हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा।

खबर का अवलोकन 

  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों वायु सेनाओं के बीच आपसी समझ और रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

  • भारतीय दल का प्रतिनिधित्व लगभग 150 कर्मियों के एक दल द्वारा किया जाएगा। इसमें भारत का 1 IL-78 मिड-एयर रिफ्यूलर और 4 Su-30MKI लड़ाकू विमान भाग लेंगे।

  • जापान की ओर से इस द्विपक्षीय अभ्यास में 4 F-15s और 4 F-2 फाइटर जेट्स शामिल होंगे।

भारत और जापान से जुड़े अन्य रक्षा अभ्यास

  • धर्म गार्जियन - 27 फरवरी से 10 मार्च 2022 के मध्य लगावी (बेलगाम, कर्नाटक) में आयोजित किया गया था I 

  • ‘जिमेक्‍स (JIMEX)-2022 के छठवें संस्करण का आयोजन अंडमान सागर एवं बंगाल की खाडी में किया गया था I 

  • मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास -  भारत और जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ मालाबार नामक नौसैनिक युद्ध अभ्यास में भाग लेते हैं। इसके 26वां संस्करण का आयोजन नवंबर 2022 में जापान में किया गया था I 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search