भारत दुनिया की सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची 2022 में 87वें स्थान पर

Tags: INDEX

India ranked 87th in the world strongest passport list 2022

दुनिया की सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची में भारत 87वें स्थान पर है, जबकि 2022 के लिए पासपोर्ट की रेटिंग में यूएई पहले स्थान पर है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यूएई के बाद जर्मनी, स्वीडन, फिनलैंड, लक्समबर्ग, स्पेन फ्रांस का स्थान रहा। 

  • अफगानिस्तान अंतिम स्थान पर रहा वहीं पाकिस्तान 94वें स्थान पर रहा।

  • जापान 24वें स्थान पर है, क्योंकि उसकी 171 देशों तक आसान पहुंच थी।

  • हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में इस साल की शुरुआत में जापान के पासपोर्ट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट के रूप में स्थान दिया गया था।

  • एर्टन कैपिटल द्वारा प्रकाशित पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में दुनिया के सबसे मजबूत और सबसे कमजोर पासपोर्ट की रैंकिंग की गई है।

  • यूएई पासपोर्ट के साथ यात्री 180 देशों में बिना किसी परेशानी से प्रवेश कर सकते हैं। 

  • जर्मनी और स्वीडन जैसे यूरोपीय देशों को छोड़कर 7 से अधिक ऐसे देश हैं, जो इस सूचकांक में हैं।

  • पासपोर्ट इंडेक्स संयुक्त राष्ट्र के 139 सदस्यों पर आधारित है. इस सूची को बनाने के लिए 6 अलग पहलुओं पर विचार किया गया है।

  • इस लिस्ट के लिए डेटा अलग-अलग देशों के सरकारों द्वारा दी गई है।

  • इस सूची को बनाने के लिए 3 स्टेप पर काम होता है, जो मोबिलिटी स्कोर (MS) के आधार पर रेट करती है।

  • इसमें वीजा-मुक्त (VF), वीजा ऑन अराइवल (VOA), eTA और eVisa (यदि 3 दिनों के भीतर जारी किया जाता है) का VF हिस्सा भी शामिल है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search