एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत 27 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर

Tags: Sports

Bangkok-Asian-Athletics-Championships-2023_hindi

थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2023 में भारत ने कुल 27 पदक जीत कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

खबर का अवलोकन:

  • बैंकॉक में आयोजित पांच दिवसीय (12 से 16 जुलाई) एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2023 में भारत ने अब तक की दूसरी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह स्‍वर्ण, बारह रजत और नौ कांस्‍य पदक सहित कुल 27 पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ज्‍योति याराजी के दो पदक: 

  • एथलीट ज्‍योति याराजी ने इस चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में भारत के लिए पहला स्‍वर्ण पदक जीता और महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।

अंतिम दिन भारत ने 13 पदक पाप्त किए: 

  • बैंकॉक एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में प्रतियोगिता के अंतिम दिन 16 जुलाई को भारतीय एथलीटों ने 8 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक पाप्त किए।

दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: 

  • भारत का बैंकॉक अभियान, भुवनेश्वर 2017 के पश्चात एशियाई चैंपियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भुवनेश्वर में भी भारतीय एथलीटों ने 9 स्वर्ण, 6 रजत और 12 कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक प्राप्त किए थे।

पदक तालिका में शीर्ष पांच देश: 

रैंक देश   स्वर्ण रजत कांस्य  कुल पदक

  1. जापान: 16  11  10  37 
  2. चीन: 8 8 6 22
  3. भारत:  12  27 
  4. श्रीलंका:  3 2 3 8
  5. कतर:  2 1 1

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search