भारत 2075 तक विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी: गोल्डमैन सैश रिसर्च

Tags: Reports

India-to-be-world's-second--largest-economy-by-2075

गोल्डमैन सैश रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2075 तक न केवल जापान और जर्मनी बल्कि अमेरिका को पीछे भी छोड़ते हुए चीन के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 

खबर का अवलोकन:

  • विश्व के महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश के अनुसार जनसंख्याँ के मामले भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है, इसलिए इसकी जीडीपी में विस्तार होने का अनुमान है।
  • वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था: 3.2 ट्रिलियन डालर 
  • वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में स्थान: पांचवीं 
  • 2075 तक विश्व की भारत की अर्थव्यवस्था: 52.5 ट्रिलियन डालर (दूसरी सबसे बड़ी)

वर्तमान में शीर्ष देशों की अर्थव्यवस्था (ट्रिलियन डालर में):

  • अमेरिका: 23.3 
  • चीन: 17.7 
  • जापान: 4.9 
  • जर्मनी: 4.3 
  • भारत: 3.2 
  • ब्रिटेन: 3.1 

2075 में शीर्ष देशों की अर्थव्यवस्था (ट्रिलियन डालर में): 

  • चीन: 57 
  • भारत: 52.5 
  • सं. रा. अमेरिका: 51.5 
  • यूरोप: 30.3 
  • जापान: 7.5 

विकसित देशों पर भारत की निर्भरता में कमी का मुख्य कारण: 

  • गोल्डमैन सैश रिसर्च के अनुसार अगले दो दशकों में क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर भारत की निर्भरता का अनुपात सबसे कम होगा। क्योंकि: 

    • प्रतिभा और कार्यबल से अर्थव्यवस्था को शीघ्रता से आगे बढ़ाने में सहायक।  
    • यहाँ नवाचार और बढ़ती श्रमिक उत्पादकता काफी सुदृढ़। 
    • पूंजी निवेश भविष्य में भी विकास का एक महत्वपूर्ण चालक बना रहेगा। 
    • दूसरे देशों पर कम होता निर्भरता अनुपात। 
    • बढ़ती आय और अनुकूल जनसांख्यिकीय के कारण बचत दर बढ़ने का अनुमान।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search