भारतीय मूल के कार्तिक सुब्रमण्यम ने नेशनल ज्योग्राफिक की 'पिक्चर्स ऑफ द ईयर' प्रतियोगिता जीती

Tags: Awards


भारतीय मूल के इंजीनियर सह फ़ोटोग्राफ़र कार्तिक सुब्रमण्यम की खूबसूरत फ़ोटो ने 5000 से अधिक प्रविष्टियों को पीछे छोड़ते हुए नेशनल जियोग्राफ़िक की 'फ़ोटो ऑफ़ द ईयर' प्रतियोगिता 2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

खबर का अवलोकन

  • "डांस ऑफ़ द ईगल्स" शीर्षक वाली उनकी तस्वीर, अलास्का में चिलकट बाल्ड ईगल प्रिजर्व में खींचा गया था। 

  • इस तस्वीर में एक पेड़ की शाखा पर बसने के लिए जूझ रहे ईगल की एक आकर्षक तस्वीर के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • तस्वीर का शीर्षक आरआरआर मार्टिन के लोकप्रिय उपन्यास 'ए डांस विद ड्रैगन्स' से प्रेरित है।

  • हर साल नवंबर में, सैल्मन खाने के लिए हेन्स, अलास्का के पास चिलकट बाल्ड ईगल प्रिजर्व में सैकड़ों ईगल इकट्ठा होते हैं।

  • कैलिफोर्निया के सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कार्तिका ने 2020 में एक जुनून के रूप में वाइल्ड इमेज कैप्चर करना शुरू किया था।

  • उनका 'डांस ऑफ द ईगल्स' नेशनल ज्योग्राफिक के मई संस्करण का कवर पेज होगा।

अन्य तस्वीरें जिन्हें पत्रिका ने सम्मानित किया

  • घुमंतू कजाख चील शिकारी एरिक -एस्टरले द्वारा

  • पेंगुइन क्राउड - रेज़ सोलानो द्वारा

  • ऑस्ट्रियाई आल्प्स - एलेक्स बर्जर द्वारा

  • माउंट रेनियर नेशनल पार्क, वाशिंगटन - डब्ल्यू केंट विलियमसन द्वारा

  • 'लीजेंड्स ऑफ द फॉग' - तिहोमिर ट्रिचकोव द्वारा

  • एरिजोना के छोटे रेगिस्तानी उल्लू - ब्रूस टौबर्ट द्वारा

  • पेरू में मारस - एन ली द्वारा


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search