भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का उद्घाटन मुंबई में किया गया

Tags: State News

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (BEST) ने 13 फरवरी को मुंबई में देश की पहली इलेक्ट्रिक वातानुकूलित (एसी) डबल-डेकर बस का उद्घाटन किया।

खबर का अवलोकन 

  • BEST के अनुसार, मुंबई में क्षेत्रीय परिवहन एजेंसी ने अभी तक इलेक्ट्रिक बस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

  • इस बस की मंजूरी मिलने के बाद, यह बस कुर्ला बस डिपो और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच चलेगी।

  • टिकटों की कीमत 5 किमी की दूरी के लिए न्यूनतम 6 रुपये रखा गया है।

  • इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस में बैठने की क्षमता 73 है।

  • यह सीसीटीवी कैमरों और स्वचालित दरवाजों से लैस है और इसे 80 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 

  • वर्तमान में, परिवहन विभाग के पास विभिन्न आकारों की 45 इलेक्ट्रिक एसी बसें हैं, और इस वर्ष 100 और बसें शामिल की जाएंगी।

  • इलेक्ट्रिक बसें या SWITCH EiV 22 यात्रियों के लिए नवीनतम तकनीक, अति आधुनिक डिजाइन, उच्चतम सुरक्षा और श्रेष्ठ आरामदायक सुविधाओं का दावा करती है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search