भारत का नया युद्धपोत महेंद्रगिरि को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा

Tags: Defence

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में निर्मित युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' को 1 सितंबर 2023 को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा।

खबर का अवलोकन 

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ महेंद्रगिरि युद्धपोत का शुभारंभ करेंगी और समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लेंगे। 

  • युद्धपोत महेंद्रगिरि, प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का सातवां जहाज है।

युद्धपोत महेंद्रगिरि:

  • इसका नाम उड़ीसा राज्य में स्थित पूर्वी घाट की एक पर्वत चोटी महेंद्रगिरि के नाम पर रखा गया है।

  • यह एक तकनीकी रूप से उन्नत युद्धपोत है और यह अपनी समृद्ध नौसैनिक विरासत को अपनाने के भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक भी है।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) 

  • यह मुंबई के मझगांव में स्थित एक शिपयार्ड है। 

  • इसमें भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोतों और पनडुब्बियों और अपतटीय तेल ड्रिलिंग के लिए अपतटीय प्लेटफार्मों और संबंधित सहायक जहाजों का निर्माण भी किया जाता है। 

  • यह रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रबंधित एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, एमडीएल में भारत सरकार की 84.83% हिस्सेदारी है। 

स्थापना - 1934

मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search