भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का ख़िताब जीता, 21 साल बाद भारत में ख़िताब वापस आया

Tags: Awards

India's Sargam Kaushal wins Mrs World 2022 title

सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने 18 दिसंबर की शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की सरगम कौशल को ताज पहनाया।

  • मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप, उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप नामित किया गया।

  • मिसेज इंडिया पेजेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की।

  • नई चुनी गई मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।

  • 2001 में मिसेज इंडिया का ताज भारत लाने वाली दाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने भी मिसेज वर्ल्ड पेजेंट के पेज पर एक बधाई संदेश साझा किया।

  • अंतिम दौर के लिए, कौशल ने भावना राव द्वारा डिजाइन किया गया एक गुलाबी स्लिट चमकदार गाउन पहना था और प्रतियोगिता विशेषज्ञ और मॉडल एलेसिया राउत ने उनका मार्गदर्शन किया था।

मिसेज वर्ल्ड टाइटल के बारे में

  • मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं की पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है।

  • पेजेंट की कल्पना 1984 में की गई थी और इसकी जड़ें मिसेज अमेरिका पेजेंट से जुड़ी हैं।

  • शुरुआत में इस पेजेंट को मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड का नाम दिया गया था।

  • इसे 1988 में मिसेज वर्ल्ड के रूप में जाना जाने लगा। इसमें सबसे अधिक विजेता अमेरिका के हैं।

  • भारत ने केवल एक बार मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता है, 2001 में डॉ अदिति गोवित्रीकर ने प्रतिष्ठित ताज हासिल किया था। 

  • डॉ गोवित्रिकर ने मिसेज इंडिया इंक 2022-23 के लिए जज के रूप में काम किया है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search