ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023 में भाग लिया आईएनएस सुनयना

Tags: Defence

INS-Sunayana-participated-in-Operation-Southern-Readiness---2023

10 से 12 जुलाई तक सेशेल्स में आयोजित तथा संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023’ में आईएनएस सुनयना ने भाग किया। भारत इस सीएमएफ का सदस्य देश नहीं है।

खबर का अवलोकन:

  • इसका उद्देश्य बहुपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाना और क्षेत्र में सीएमएफ अभ्यास के माध्यम से सहयोग बढ़ाना था। 
  • यह एक बहुराष्ट्रीय पहल है जो मुख्यतः चार क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करता है; ये हैं -
    • आतंकवाद को हराना,
    • समुद्री डकैती को रोकना,
    • क्षेत्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना और
    • सुरक्षित समुद्री वातावरण को बढ़ावा देना। 
  • यात्रा के दौरान, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, सेशेल्स रक्षा बलों और समुद्री पुलिस, ईयूनैवफॉर के सदस्य देशों की भाग लेने वाली नौसेनाओं के कर्मी व्यापक व्यावसायिक परस्‍पर बातचीत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और दौरे में शामिल थे।
  • इस दौरान जहाज के चालक दल के साथ-साथ सेशेल्स रक्षा बलों और सीएमएफ के कार्मिकों की सहभागिता के साथ जहाज पर एक संयुक्त योग सत्र आयोजित किया गया था।
  • सीटीएफ 56 के कमांडर कमोडोर ओलिवर की अगुवाई में बहरीन से सीएमएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जहाज पर प्रशिक्षण अभ्यासों का निरीक्षण किया।

सीएमएफ अभ्यास का महत्त्व:

  • सीएमएफ हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

सेशेल्स: 

  • राजधानी: विक्टोरिया
  • मुद्रा: सेशेल्सी रुपया
  • राष्ट्रपति: वेवेल रामकलावन

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search