एक्सपो सेंटर यूएई में अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला

Tags: International News

International book fair

शारजाह बुक अथॉरिटी (एसबीए) द्वारा आयोजित किया जा रहा 41वां अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2-13 नवंबर, 2022 तक एक्सपो सेंटर शारजाह में आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह पुस्तक मेला दुनिया भर के कई पुरस्कार विजेता लेखकों, बुद्धिजीवियों एवं अन्य साहित्यिक हस्तियों की मेजबानी करेगा। 

  • मेले की इस वर्ष की थीम ‘स्प्रेड द वर्ड’ है।

  • भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग शारजाह अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भाग ले रहा है।

  • प्रकाशन विभाग पाठकों और पुस्तकप्रेमियों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की पुस्तकों की पेशकश करेगा। 

  • पाठकों को विभिन्न विषयों पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में 100 से अधिक पुस्तकों और पत्रिकाओं पढ़ने का मौका मिलेगा।

प्रकाशन विभाग के बारे में

  • र्ष 1941 में स्थापित, प्रकाशन विभाग भारत सरकार का एक प्रमुख प्रकाशन गृह है।  

  • प्रकाशन विभाग निदेशालय विभिन्न प्रकार की पुस्तकों और पत्रिकाओं का एक भंडार है।  

  • ये पुस्तकें राष्ट्रीय महत्व के विषयों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं।

  • यह विभिन्न भाषाओं में भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य, जीवनी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और रोजगार जैसे विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों एवं पत्रिकाओं की पेशकश करता है।

  • इसकी पाठ्य सामग्री प्रामाणिकता के साथ-साथ प्रकाशनों के उचित मूल्य के लिए भी प्रसिद्ध है।

  • इसके के प्रमुख प्रकाशनों में योजना, कुरुक्षेत्र, बाल भारती और आजकल जैसी लोकप्रिय मासिक पत्रिकाओं के साथ-साथ साप्ताहिक रोजगार समाचार पत्र ‘एम्प्लॉयमेंट न्यूज’ शामिल हैं।

  • इसके अलावा, यह सरकार की प्रतिष्ठित संदर्भ वार्षिकी ‘इंडिया ईयर बुक’ भी प्रकाशित करता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz