इसरो ने 2022 का पहला उपग्रह लॉन्च किया

Tags: Popular Science and Technology National News

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 14 फरवरी 2022 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी52 (पीएसएलवी-सी52) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

पीएसएलवी-सी52  रॉकेट ने तीन उपग्रहों ईओएस-04 (EOS-04), इंस्पायर सैट-1 (INSPIRE Sat-1) और आईएनएस-2टीडी (INS-2TD) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

पीएसएलवी-सी52 द्वारा वहन किए गए उपग्रह

ईएसओ-04 उपग्रह: 

यह एक रडार इमेजिंग सैटेलाइट है जिसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान और बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों के लिए सभी मौसम की स्थिति में उच्च गुणवत्ता वाली छवियां प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह 1,710 किलोग्राम का उपग्रह है जिसे बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में तैयार किया गया।

इसे 529 किमी की सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

इंस्पायर सैट-1

यह भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम, केरल के छात्रों द्वारा कोलोराडो विश्वविद्यालय, बोल्डर नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनटीयू), सिंगापुर और राष्ट्रीय केंद्रीय विश्वविद्यालय (एनसीयू) ताइवान में वायुमंडलीय और अंतरिक्ष भौतिकी की प्रयोगशाला के सहयोग से बनाया गया एक सूक्ष्म उपग्रह है।

आईएनएस-2टीडी

यह एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक उपग्रह है जो भारत-भूटान उपग्रह आईएनएस 2-बी का अग्रदूत है।

इसरो पीएसएलवी मिशन के बारे में तथ्य : 

  • ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) इसरो का चार चरणों वाला रॉकेट है जिसे पहली बार 30 सितंबर 1993 को लॉन्च किया गया था।

  • एसडीएससी शार, श्रीहरिकोटा से यह 80वां प्रक्षेपण यान मिशन था;

  • यह पीएसएलवी की 54वीं उड़ान थी;

  • यह एक्सएल विन्यास (6 स्ट्रैप-ऑन मोटर्स) में पीएसएलवी की 23वीं उड़ान थी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)

  • इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी
  • इसरो के अध्यक्ष: एस सोमनाथ
  • इसरो का मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • अंतरिक्ष स्टेशन जहां से इसरो  रॉकेट लॉन्च करता है: 
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश।

परीक्षा के लिए फुल फॉर्म :

  • इसरो (ISRO) :  इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन);
  • पीएसएलवी (PSLV) : पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान);
  • ईओएस (EOS) : अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट्स (पृथ्वी प्रेक्षण उपग्रह);
  • एसडीएससी (SDSC): सतीश धवन स्पेस सेंटर (सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र);
  • शार (SHAR) : श्रीहरिकोटा रेंज;

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search