जद (यू) नेता नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Tags: State News


जद (यू) नेता नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप मेंऔर राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में 10 अगस्त को पद की शपथ ली।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा।

  • नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को राज्यपाल फागू चौहान से दुबारा मुलाकात की और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.

  • नीतीश कुमार ने उनका समर्थन करने वाले सात दलों के 164 विधायकों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी. इनमें राजद, कांग्रेस, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, वामपंथी दल और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

  • नितीश कुमार को सर्वसम्मति से इन दलों की एक संयुक्त बैठक में नेता के रूप में चुना गया।

  • यह बैठक जद (यू) द्वारा भाजपा के नेतृत्व में राजग से नाता तोड़ने के बाद हुई।

नीतीश कुमार का प्रारंभिक जीवन

  • उनका जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था।

  • वह बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (वर्तमान एनआईटी पटना) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

  • राजनीति में आने से पहले वे बिहार राज्य विद्युत बोर्ड से जुड़े थे।

नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर

  • 1974 से 1977 के दौरान, उन्होंने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में भाग लिया और सत्येंद्र नारायण सिन्हा के नेतृत्व वाली जनता पार्टी में शामिल हो गए।

  • 1989 में, नितीश कुमार ने जनता दल का समर्थन किया और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में लालू प्रसाद यादव का समर्थन किया।

  • 1994 में, उन्होंने जॉर्ज फर्नांडीस के साथ एक नया दल समता पार्टी बनाई।

  • 1996 में भाजपा से हाथ मिलाने के बाद वे अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में मंत्री बने।

  • मार्च 2000 में, नीतीश सात दिनों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

  • 2003 में, समता पार्टी का शरद यादव के जनता दल में विलय हो गया।

  • उसी वर्ष, जनता दल (यूनाइटेड) का गठन किया गया।

  • 2010 में, नीतीश की पार्टी भाजपा के साथ सहयोगी के रूप में सत्ता में आई और नितीश फिर से मुख्यमंत्री बने।

  • 2013 में, जदयू नेता नितीश ने 17 साल बाद भाजपा के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन तोड़ लिया।

  • एक साल के भीतर, नितीश राजद और कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री के रूप में फिर से वापस आ गए।

  • 2020 में, नितीश कुमार ने भाजपा के समर्थन से सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • नितीश कुमार ने पुनः भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर दिया और राजद के साथ फिर से हाथ मिला लिया।

  • उन्होंने कुछ समय के लिए केंद्रीय रेल मंत्री, भूतल परिवहन मंत्री और कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search