इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 में जेस्विन एल्ड्रिन ने पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Tags: Sports Sports News


जेस्विन एल्ड्रिन ने कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

खबर का अवलोकन

  • जेस्विन एल्ड्रिन ने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स (IIS) में प्रतिस्पर्धा करते हुए, 8.42 मीटर की छलांग लगाते हुए, गत वर्ष अप्रैल में मुरली श्रीशंकर द्वारा फ़ेडरेशन कप 2022 में बनाए गए 8.36 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

  • एशियाई खेलों के लिए भी जेस्विन एल्ड्रिन ने क्वालीफ़ाई कर लिया है। 

  • एशियाई इनडोर चैंपियनशिप 2023 में जेस्विन एल्ड्रिन ने 7.97 मीटर लंबी कूद के साथ एक नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड बनाया था।

इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता 2023 के लॉन्ग जंप पदक विजेता

पुरुष विजेता:  

  1. जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) - स्वर्ण पदक 

  2.  मुहम्मद अनीस याहिया (7.85 मीटर) - रजत पदक  

  3. ऋषभ ऋषिश्वर (7.77 मीटर) - कांस्य पदक 

महिला विजेता: 

  1. श्रुतिलक्ष्मी (6.11 मीटर) - स्वर्ण पदक 

  2. मनीषा मर्ल (5.96 मीटर) - रजत पदक  

  3. आर पुनीता (5.85 मीटर)- कांस्य पदक 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search