जेएनपीए ने सतत समुद्री जल गुणवत्ता निगरानी स्टेशन का उद्घाटन किया

Tags: Environment National News

JNPA inaugurates Continuous Marine Water

भारत में सर्वश्रेष्ठ कामकाज करने वाले जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) में आईआईटी मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से निरंतर समुद्री जल गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (सीएमडब्लूक्यूएमएस) का 21 नवंबर 2022 को उद्घाटन किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इसके साथ ही विद्युत चालित पर्यावरण निगरानी वाहन (ईवी) की औपचारिक शुरूआत की गई। 

  • जेएनपीए निरतंरता प्राप्त करने और व्यापार के लिये मूल्य रचना के लिये प्रतिबद्ध है, जो आर्थिक, सामाजिक तथा पर्यावरण मानकों में परिलक्षित होता है। 

  • निरंतर जल गुणवत्ता प्रणाली और विद्युत चालित निगरानी वाहन के जरिए बंदरगाह क्षेत्र में समुद्री जल और वायु की गुणवत्ता प्रबंधन में सहायता मिलेगी तथा बंदरगाह क्षेत्र के भीतर पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकेगा। 

  • जेएनपीए वाहनों से निकलने वाली ग्रीन-हाउस गैस को कम करने में सक्षम होगा।

  • इसके अलावा बंदरगाह संपदा के आसपास पर्यावरण गुणवत्ता के पालन की निगरानी भी संभव होगी। 

  • यह कार्य जल गुणवत्ता स्टेशन के आंकड़ों, पानी के तापमान, पीएच, घुली हुई ऑक्सीजन, अमोनिया, कंडक्टीविटी, नाइट्रेट, खारेपन, समुद्री जल का टीडीएस आदि के जरिए पूरा किया जाएगा।

  • समुद्री जल का टीडीएस समुद्री जल की गुणवत्ता संबंधी डेटाबेस पर आधारित होता है। 

  • यह समुद्री पर्यावरण में स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए जरूरी है। 

  • ई-वाहनों से भी जेएनपीए में मौजूदा वायु और कोलाहल के स्तर की निगरानी की जाएगी।

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए)

  • नवी मुंबई में स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) भारत में प्रमुख कंटेनर हैंडलिंग बंदरगाह है।

  • 26 मई 1989 को कमीशन किया गया यह बंदरगाह तीन दशकों में बल्क-कार्गो टर्मिनल से देश में प्रमुख कंटेनर बंदरगाह बन गया है।

  • JNPA दुनिया के 200 से अधिक बंदरगाहों से जुड़ा है और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 100 कंटेनर बंदरगाहों की सूची में 26वें स्थान पर है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search