खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का समापन, 137 पदकों के साथ हरियाणा शीर्ष पर

Tags: Sports News

मेजबान हरियाणा ने 52 स्वर्ण पदक समेत कुल 137 पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त कियाI 

  • महाराष्ट्र 45 स्वर्ण समेत 125 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।

  • कर्नाटक 22 स्वर्ण, 17 रजत और 28 कांस्य जीतकर 67 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

  • मेजबान हरियाणा ने 398 एथलीटों के साथ सबसे बड़े दल को मैदान में उतारा, उसके बाद महाराष्ट्र ने 357 एथलीटों को उतारा । कुल 33 राज्यों ने केआईवाईजी 2021 में कम से कम एक पदक जीता जबकि 28 ने कम से कम एक स्वर्ण जीता।

  • कर्नाटक के तैराक अनीश गौड़ा ने सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक जीते।

  • यह हरियाणा का दूसरा केआईवाईजी खिताब था। हरियाणा ने 2018 में उद्घाटन खिताब जीता लेकिन अगले दो सत्रों में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 13 जून तक पंचकूला(हरियाणा ) के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया, जबकि इसके कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले जायेगे I 

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का औपचारिक उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा किया गयाI 

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में 4,700 एथलीट 25 खेलों में 269 गोल्ड, 269 सिल्वर और 358 ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे इन एथलीटों में 2,262 लड़कियां शामिल हैं I 

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल है।

  • इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं।

  • इस बार  खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

  • इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स नाम से नई दिल्ली में हुई थी।

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शुभंकर एक गाय का रूप होगा, जिसका नाम ‘धाकड़’ रखा गया हैI 






Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz