नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल उत्सव रद्द किया

Tags: State News

नागालैंड सरकार ने 4 दिसंबर को नागालैंड के मोन जिले में विद्रोहियों के खिलाफ अभियान के दौरान सेना द्वारा गलती से 14 ग्रामीण मारे गए जिनके सम्मान में प्रसिद्ध वार्षिक "हॉर्नबिल उत्सव" को रद्द कर दिया है।

नागालैंड के मुख्यमंत्री: नेफ्यू रियो

राज्यपाल: जगदीश मुखी

हॉर्नबिल उत्सव

हॉर्नबिल महोत्सव 1 दिसंबर 1963 को नागालैंड राज्य की स्थापना के उपलक्ष्य में नागालैंड में हर साल 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाला उत्सव है।असम के बंटवारे के बाद नागालैंड बनाअंतर-जनजातीय संपर्क को प्रोत्साहित करने और नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए, नागालैंड सरकार हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन करती है। पहला त्योहार 2000 में आयोजित किया गया था।

त्योहार का नाम भारतीय हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है, जो राज्य की अधिकांश जनजातियों के लोककथाओं में प्रदर्शित होता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search