NASA ने अपना कैपस्टोन अंतरिक्ष यान लॉन्च किया

Tags: Science and Technology


अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने न्यूजीलैंड के माहिया प्रायद्वीप से अपना कैपस्टोन अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।

  • माइक्रोवेव ओवन के आकार का ये स्पेसक्राफ्ट 25 किग्रा का है।

  • यह अंतरिक्ष यान छह महीने तक चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा और NASA के लूनर गेटवे के इस्तेमाल से पहले कक्षा की स्थिरता का परीक्षण करेगा।

  • अमेरिकी कंपनी रॉकेट लैब के इलेक्ट्रॉन बूस्टर रॉकेट से इसे लॉन्च किया गया है।

  • लूनर गेटवे को 2024 में लॉन्च किया जाएगा और यह 50 वर्षों में पहली बार चंद्रमा पर इंसानों को लैंड कराने के लिए ये स्टेजिंग एरिया के रूप में काम करेगा।

  • लूनर गेटवे चांद के चारों ओर घूमने वाला स्पेस स्टेशन होगा।

  • ' कैपस्टोन चांद का हालो आकार में चक्कर लगाएगा। यानी ये चांद को केंद्र मान कर पूरी तरह गोल नहीं घूमेगा।

  • ये चांद के सबसे नजदीक 1600 किमी और सबसे दूर 70,000 किमी तक चक्कर लगाएगा। चांद का एक चक्कर ये सात दिन में लगाएगा।

  • नासा के बारे में -

  • नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनएसीए) के स्थान पर किया गया था।

  • नासा - नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन

  • मुख्यालय- वाशिंगटन डी.सी.

  • प्रशासक- बिल नेल्सन

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search