राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

Tags: Important Days

National Energy Conservation day

भारत में हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है और इस दिन का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा किया जाता है जो ऊर्जा मंत्रालय के तहत काम करता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लागत प्रभावी ऊर्जा उत्पादन और संसाधन संरक्षण के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रस्तुत करना है।

  • यह दिन लोगों को जलवायु परिवर्तन के शमन की दिशा में समग्र विकास को लक्षित करते हुए, भविष्य के लिए आगे की योजना बनाने के लिए ऊर्जा संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है।

  • भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का लक्ष्य लोगों में ऊर्जा के महत्त्व के साथ ही साथ बचत और ऊर्जा की बचत के माध्यम से संरक्षण बारे में जागरुक करना है।

  • ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए ऊर्जा मंत्रालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मना रहा है।

  • 1991 से 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

ऊर्जा संरक्षण क्या है?

  • ऊर्जा संरक्षण का अर्थ है- ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग को कम करके कम ऊर्जा का उपयोग कर ऊर्जा की बचत करना।

  • ऊर्जा संरक्षण एक सचेत, व्यक्तिगत प्रयास है, और वृहद स्तर पर, यह ऊर्जा दक्षता की ओर ले जाता है।

  • ऊर्जा संरक्षण का अंतिम लक्ष्य स्थायी ऊर्जा की ओर पहुंचना है।

  • ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 को भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करने के लक्ष्य के साथ अधिनियमित किया गया था।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search