राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड को ‘‘इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्‍कार 2022’’ मिला

Tags: Awards

"India Agribusiness Award 2022"

मत्‍स्‍यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर संजीव के बालयान ने 10 नवंबर, 2022 को राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) को ‘इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्‍कार 2022’ प्रदान किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मत्स्य पालन क्षेत्र की सेवाओं और समर्थन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • यह पुरस्कार प्रौद्योगिकी उन्‍नयन, जलीय कृषि में प्रजातियों के विविधिकरण, नई और उन्‍नत किस्‍म की मछलियों के प्रसार, समुद्री शैवाल की खेती, सजावटी मछलियों, प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण के लिए आवश्‍यकता आधारित परियोजनाओं को समर्थन और उल्‍लेखनीय भूमिका निभाने के लिए दिया गया।

  • इंडियन चैम्‍बर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्‍चर (आईसीएफए) ने ‘एग्रो वर्ल्‍ड 2022’-भारत अंतर्राष्‍ट्रीय कृषि व्‍यवसाय तथा प्रौद्योगिकी मेला-2022 का आयोजन 9 से 11 नवम्‍बर, 2022 तक नई दिल्‍ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान, पूसा परिसर में किया जा रहा है। 

  • आईसीएफए बड़ी संख्‍या में राष्‍ट्रीय/अंतर्राष्‍ट्रीय औद्योगिक संगठनों तथा संबद्ध संगठनों के साथ तकनीकी सहयोग करने वाला भारत सरकार का संगठन है।

  • इस आयोजन के हिस्‍से के रूप में राष्‍ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड को इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्‍कार-2022 प्रदान किया गया।

  • यह पुरस्‍कार मत्‍स्‍य पालन के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz