राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

Tags: Important Days

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 4 मार्च को सभी पहलुओं में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित कामकाजी माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन

  • राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 का विषय "हमारा उद्देश्य - शून्य नुकसान" (Our Aim – Zero Harm) है। इस विषय का उद्देश्य व्यावसायिक नुकसान को शून्य तक लाना है।

  • इस दिवस का उद्देश्य मूल्यों, विश्वासों और साझा दृष्टिकोण के साथ सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना है।

  • गत वर्ष 2022 में इसकी थीम "इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज फॉर सेफ्टी मैनेजमेंट" थी।

दिन की पृष्ठभूमि

  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा 4 मार्च 1966 को भारत सरकार ने एक गैर-लाभकारी और स्व-वित्तपोषित निकाय के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की।

  • राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की शुरुआत प्रथम बार 1972 में की गई।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search