पुरुषों की भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड नंबर वन

Tags: Sports Person in news Sports News

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 22 मई को पुरुषों की भाला फेंक में पहली बार नंबर एक रैंकिंग हासिल की। यह उनके करियर में एक प्रमुख मील का पत्थर है।

खबर का अवलोकन 

  • नीरज चोपड़ा 1455 अंकों के साथ ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से 22 अंक आगे शीर्ष पर हैं

  • 30 अगस्त, 2022 को चोपड़ा वर्ल्ड नंबर 2 पर पहुंच गए, लेकिन तब से मौजूदा विश्व चैंपियन, पीटर्स उनसे आगे थे।

  • 2022 में, नीरज ने सितंबर में ज्यूरिख में डायमंड लीग 2022 का फाइनल जीता, जिससे वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। 

  • टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 1416 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

  • पुरुषों की भाला फेंक में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक, ने 5 मई को सीज़न-ओपनिंग दोहा डायमंड लीग में भाग लिया और 88.67 मीटर की थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। 

  • एंडरसन पीटर्स दोहा में 85.88 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों की भाला फेंक में शीर्ष 5

1. नीरज चोपड़ा (भारत)- 1455 अंक

2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) - 1433 अंक

3.जैकब वडलेज्च (चेक गणराज्य)- 1416 अंक

4. जूलियन वेबर (जर्मनी)- 1385 अंक

5. अरशद नदीम (पाकिस्तान) - 1306 अंक

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search