नगालैंड में पांचवी बार नेफ्यू रियो बने मुख्यमंत्री

Tags: Person in news State News

नागालैंड में नेफ्यू रियोको राज्यपाल ला गणेशनने 7 मार्च 2023 को पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 

खबर का अवलोकन:

  • इस दौरान कोहिमा में प्रधानमंत्री सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आदि प्रमुख थे।

  • तदितुई रंगकौ जेलयांग और यानथुंगो पैटन (भाजपा) ने शिलांग में मेघालय के उप मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली।

  • नागालैंड में कुल 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव आयोजित किया गया था। जिसमें  एनडीपीपी-बीजेपी ने 37 सीटें प्राप्त की, जिसमें एनडीपीपी की 25 सीटें औरभाजपा के खाते में 12 सीटें आई। इसके बाद एनडीपीपी और भाजपा के गठबंधन की सरकार बन गई है।

  • एनसीपी को 7, एनपीपी को 5, लोजपा (रामविलास), नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और आरपीआइ (अठावले) को 2-2 और जद (यू) को एक सीट पर विजय मिली है। जबकि 4 निर्दलीय सदस्य भी जीते हैं।

  • एक महिला विधायक सल्हौतुओनुओ क्रूस सहित नौ विधायकों ने 7 मार्च 2023 को नगालैंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

  • नागालैंड के विधानसभा चुनाव के 60 वर्षों के इतिहास में पहली बार कोई महिला विधायक चुनी गई हैं। नागालैंड अब तक कुल 13 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

भारतीय संविधान में मुख्यमंत्री:

  • संविधान के अनुच्छेद 164में प्रावधान है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा।

  • विधानसभा चुनावों में पार्टी के एक बहुमत प्राप्त नेता को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया जाता है।

  • एक व्यक्ति जो राज्य विधानसभा का सदस्य नहीं है, उसे छह महीने के लिये मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। परन्तु उसे समयसीमा के भीतर राज्य विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी होगी, ऐसा न करने पर उसे मुख्यमंत्री पद का त्याग करना होता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search