अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 का उद्घाटन समारोह रोम, इटली में आयोजित किया गया

Tags: place in news International News

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ ) ने 6 दिसंबर 2022 को हाइब्रिड मोड में रोम, इटली में अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के बाजरा - 2023 (आईवाईएम2023) के उद्घाटन समारोह की मेजबानी की।

उद्घाटन समारोह में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल उपस्थित था।

शोभा करंदलाजे ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को पीएम मोदी की ओर से बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष  को चिह्नित करने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए वैश्विक समुदाय को धन्यवाद दिया।

पीएम मोदी ने अपने सन्देश मेंकहा कि "भारत दुनिया भर में आईवाईएम2023 समारोह का नेतृत्व करेगा और अगले वर्ष के दौरान भारत और विदेश दोनों में बाजरा की खेती और खपत को बढ़ावा देने के लिए अभियान आयोजित करेगा।"

इस अवसर पर बोलते हुए, एफएओ के महानिदेशक  क्यू डोंग्यू ने कहा कि आईवाईएम2023 हमें उन फसलों को दृश्यता देने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा जिनमें वैश्विक पोषण, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की बड़ी क्षमता है।

बाजरा और भारत

  • खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के अनुसार, भारत,दुनिया में बाजरा का सबसे बड़ा उत्पादक  देश है ।
  •  2020-21 में भारत में बाजरा का कुल उत्पादन 17.96 मिलियन टन था जो विश्व उत्पादन का लगभग 41% था।
  • राजस्थान, भारत में सबसे बड़ा बाजरा उत्पादक राज्य था।
  • बाजरा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित देश के लगभग 21 राज्यों में उगाया जाता है।
  • केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2020 में भारत दुनिया में बाजरा का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक था।

एफएओ (खाद्य और कृषि संगठन)

  • संयुक्त राष्ट्र, खाद्य एवं कृषि संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भूख को हराने तथा  पोषण और खाद्य सुरक्षा में सुधार के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है।
  • इसकी स्थापना 1945 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय रोम (इटली) में है।
  • इसे 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • एफएओ के महानिदेशक  क्यू डोंग्यू

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search