इंडोनेशिया में आए भूकंप में 60 से ज्यादा लोगों की मौत

Tags: place in news Science and Technology International News

21 नवंबर 2022 को इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में 5.6 तीव्रता के भूकंप में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। हालांकि मरने वालों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

भूकंप का उपरिकेंद्र राजधानी जकार्ता से लगभग 75 किमी (45 मील) दक्षिण-पूर्व में पश्चिम जावा प्रांत में सियानजुर शहर के पास था।

इंडोनेशिया "पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर" पर स्थित है, जो अत्यधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है, जहाँ पृथ्वी की पपड़ी पर विभिन्न प्लेटें मिलती हैं और बड़ी संख्या में भूकंप और ज्वालामुखी बनाती हैं।

2004 में, उत्तरी इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप पर 9.1 तीव्रता के भूकंप ने सुनामी को जन्म दिया था जिसने 14 देशों को प्रभावित किया था तथा इसमें हिंद महासागर के तट पर 226,000 लोग मारे गए थे और इनमें से आधे से अधिक इंडोनेशिया के थे।

भूकंप

जब पृथ्वी की प्लेटें आपस में टकराती हैं तब भूकंप आते हैं। पृथ्वी का स्थलमंडल 7 बड़ी प्लेटों में बटा हुआ है जो कि 50 मील मोटाई वाला होता है ये प्लेटें ऊपरी मेंटल की पिघली हुई सतह पर तैरती हैं। और जब ये आपस में टकरातीं हैं तो ऊर्जा तरंगें निकलती हैं जो पृथ्वी की सतह पर कंपन पैदा करती हैं जिसे भूकंप कहा जाता है।

पृथ्वी की सतह के नीचे का वह स्थान जहाँ से भूकंप शुरू होता है, हाइपोसेंटर (अवकेन्द्र) कहलाता है, और इसके ठीक ऊपर पृथ्वी की सतह पर स्थित स्थान को अधिकेंद्र कहा जाता है।

भूकंपों को सिस्मोग्राफ नामक उपकरणों द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। वे जो रिकॉर्डिंग करते हैं उसे सिस्मोग्राम कहते हैं।

भूकंप मापने के पैमाने को रिक्टर स्केल कहते हैं। यह एक गणितीय पैमाना है जिसका उपयोग भूकंप तरंगों की तीव्रता को मापने के लिए किया जाता है। यह 0 से 9 तक होता है। हालांकि यह 9 से ज्यादा भी हो सकता है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search