पीयूष गोयल ने बेल्जियम में किया मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन

Tags: International News

भारतीय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय लोगों के बीच आम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यूरोप में भारतीय आमों के मार्केट को स्थापित करने के लिए बेल्जियम के ब्रुसेल्स में मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

  • आयोजन के दौरान, आंध्र प्रदेश के बंगनपल्ली, उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद दशहरी, ओडिशा के आम्रपाली, लक्ष्मण भोग, हिमसागर, जर्दालु आम, लंगड़ा आम और साथ ही 12 जीआई-टैग वाली वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

  • पहली बार यूरोप की राजधानी माने जाने वाले बेल्जियम में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया I 

  • आम के बारे में अन्य जानकारी -

  • आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है।

  • इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है।

  • यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है I 

  • बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।

  • दुनिया का 41 फीसदी आम का उत्पादन भारत करता है। भारत के अलावा चीन और थाईलैंड इसके सबसे बड़े उत्पादक हैं।

  • वनस्पति वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार आम 'ऐनाकार्डियेसी' कुल का वृक्ष है।

  • आम की प्रमुख किस्मो में लंगड़ा आम, दशहरी आम, फजली आम, सुंदरी, मालदा आम है।

  • कच्चे आम को कैरी कहा जाता है।

  • आम विटामिन ए, बी और सी के साथ अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

  • आम संशोधन केंद्र उत्तर प्रदेश के लखनऊ और महाराष्ट्र के वेंगुर्ला में स्थित है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search