पीएम मोदी ने राजस्थान में जल जन अभियान का उद्घाटन किया

Tags: National News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में जल जन अभियान का वर्चुअली उद्घाटन किया।

खबर का अवलोकन

  • पीएम ने ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन में जल जन अभियान की शुरुआत की है। 

  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। ‌ 

  • यह अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था और जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है।

  • इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर उपस्थित थे।

  • जल-जन अभियान ऐसे समय में शुरू किया जा रहा है जब पूरी दुनिया में पानी की कमी को भविष्य के संकट के रूप में देखा जा रहा है।

  • 21वीं सदी का विश्व पृथ्वी पर सीमित जल संसाधनों की गंभीरता को महसूस कर रहा है और भारत की विशाल जनसंख्या के कारण जल सुरक्षा एक बड़ा प्रश्न है।

  • “अमृत काल में, भारत भविष्य के रूप में पानी की ओर देख रहा है। पानी होगा तो कल होगा"।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search