पीएम मोदी ने एचएएल के स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का अनावरण किया

Tags: Defence

Hal’s indigenous trainer aircraft HTT-40

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में 12वें डिफेंस एक्सपो के दौरान इंडिया पवेलियन में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा डिजाइन एवं विकसित किए गए एक स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का अनावरण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल भी उपस्थित थे। यह ट्रेनर विमान अत्याधुनिक समकालीन प्रणालियों से लैस है और इसे पायलट-अनुकूल सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है।

एचटीटी-40 का उपयोग बुनियादी उड़ान प्रशिक्षण, एरोबेटिक्स, इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग और क्लोज फॉर्मेशन उड़ानों के लिए किया जाएगा। जबकि,इसकी द्वितीयक भूमिकाओं में संरक्षा और रात की उड़ान शामिल होंगी।

इससे पहले दिन में प्रधान मंत्री ने 18-20 अक्टूबर 2022 तक गांधीनगर में आयोजित होने वाले 12वें डेफएक्सपो का उद्घाटन किया। 12वें डेफएक्सपो का विषय :पाथ टू प्राइड

है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

यह भारत सरकार के स्वामित्व में है। यह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

मुख्यालय: बेंगलुरु

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search