प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सजीव प्रसारण

Tags: National National News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का सजीव प्रसारण संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थानीय समयानुसार 29 अप्रैल को देर रात किया गया।

खबर का अवलोकन 

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि व राजदूत रुचिरा कम्बोज ने बताया कि मन की बात न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ट्रस्टशिप काउंसिल में प्रसारित हुआ।

  • ब्रिटेन, चीन, दक्षिण अफ्रीका, चिली, मोरक्को, मेक्सिको, कांगो, इराक और इंडोनेशिया सहित विभिन्न देशों में स्थित भारतीय मिशन ने भी ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी सुनने के लिए विशेष व्यवस्था की।

  • गुयाना, पनामा, कोलंबिया और डोमिनिक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर भी भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए।

‘मन की बात’ कार्यक्रम

  • ‘मन की बात’ कार्यक्रम तीन अक्टूबर 2014 को शुरू हुआथा और यह हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है।

  • यह लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है।

  • 30 अप्रैल को इसने 100वां एपिसोड पूरा किया।

  • 2014 और 2019 के बीच प्रसारित एपिसोड अधिकसामान्य और प्रेरक प्रकृति के थे, बाद के एपिसोड में बहुत सारी सरकारी नीतियों और पहलों पर चर्चा की गई थी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search