राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान लॉन्च किया

Tags: National National News


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन के मिशन को फिर से मजबूत करने के लिए 9 सितंबर को प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • इसका उद्देश्य 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन की दिशा में काम करना है।

  • यह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया, और राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।

  • इस अभियान की परिकल्पना सभी सामुदायिक हितधारकों को एक साथ लाने के लिए की गई है ताकि वे टीबी के इलाज में मदद कर सकें और टीबी उन्मूलन की दिशा में देश की प्रगति में तेजी ला सकें।

  • प्रधान मंत्री मोदी ने मार्च 2018 में दिल्ली एंड टीबी समिट में 2030 के सतत विकास लक्ष्यों से पांच साल पूर्व देश में टीबी को समाप्त करने का आह्वान किया था।

राष्ट्रपति ने नि-क्षय मित्र पोर्टल का भी शुभारंभ किया :

  • यह पोर्टल दानकर्ताओं को टीबी के उपचार से गुजर रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

  • यह त्रि-आयामी समर्थन पर आधारित होगा जिसमें पोषण, अतिरिक्त निदान और व्यावसायिक सहायता शामिल है।

  • इन दानकर्ताओं को नि-क्षय मित्र कहा गया है, जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों से लेकर कॉरपोरेट्स, गैर सरकारी संगठनों और व्यक्तियों तक के हितधारकों की एक विस्तृत श्रृंखला हो सकती है।

  • निक्ष-य मित्र के तहत टीबी रोगी के उपचार की अवधि के आधार पर सहायता की अवधि 1-3 वर्ष हो सकती है।

  • नि-क्षय मित्र का मुख्य उद्देश्य लगभग 9 लाख टीबी रोगियों तक पहुंचना और एक पोषण आहार प्रदान करना है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz