राष्ट्रपति कोविंद ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 और दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 को मंजूरी दी

Tags: National

बजट सत्र के दौरान संसद ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 और दिल्‍ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 को मंजूरी दी थी।

  • आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022

—इस अधिनियम का उद्देश्‍य आपराधिक मामलों में पहचान और जांच के लिए अभियुक्‍तों और अन्‍य लोगों की माप लेने के लिए प्राधिकृत करना और इनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखना है।

—इसमें उन लोगों के शरीर की समुचित माप लेने की विधिक या कानूनी स्‍वीकृति दी गई है, जिनके फिंगर प्रिंट, हथेली, पैर, फोटो ग्राफ, पलक और रेटिना स्‍कैन, शारीरिक, जैविक नमूनों सहित कुछ अन्‍य माप की आवश्‍यकता होती है। 

—यह नया अधिनियम 1920 के कैदी पहचान अधिनियम के स्‍थान पर लाया गया है।

  • दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022

—इसका उद्देश्‍य दिल्‍ली के मौजूदा तीन नगर निगम को मिलाकर एक नगर निगम बनाना है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search