प्रियंका मोहिते 8,000 वर्ग मीटर से ऊपर की पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Tags: National Person in news

पश्चिमी महाराष्ट्र की सतारा निवासी प्रियंका मोहिते 05 मई, 2022 को कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई के बाद 8,000 मीटर से अधिक ऊँची पाँच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

  • प्रियंका ने 05 मई को शाम 4.52 बजे दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी कंचनजंगा (8,586 मीटर) का अपना अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।

  • प्रियंका मोहिते दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर कदम रखने वाली महाराष्ट्र की सबसे छोटी और देश की तीसरी सबसे छोटी पर्वतारोही हैं। 

  • इन्होने तंजानिया में स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलीमंजारो (5,895 मीटर) को 2016 में फतह किया था।

  • वर्ष 2018 में प्रियंका ने माउंट ल्होस्ते (8,516 मीटर) पर सफल चढ़ाई की।

  • वर्ष 2019 में वह दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,485 मीटर) को फतह करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही बनीं।

  • प्रियंका ने आठ हजार से ऊंची पांच पर्वत चोटियों तक पहुंचने के अभियान का चौथा पड़ाव अप्रैल 2021 में दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर) पर कदम रखकर पूरा किया थाI 

  • प्रियंका मोहिते को वर्ष 2020 में तेनजिंग नार्गे एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz