राष्ट्रपति ने लोक लेखा समिति के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किये:

Tags: National News

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में लोक लेखा समिति (पीएसी) के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। पीएसी संसद की सबसे शक्तिशाली वित्तीय समितियों में से एक है।
  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और भारत की संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, अधीर रंजन चौधरी, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और राज्य विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के साथ सदन में उपस्थित थे।

लोक लेखा समिति:-

  • लोक लेखा समिति सबसे पुरानी संसदीय समिति है और जिसका गठन भारत शासन अधिनियम, 1919 के अंतर्गत पहली बार 1921 में गठित की गई थी।
  • समिति के सदस्य
  • समिति के सदस्यों का चुनाव हर साल संसद द्वारा किया जाता है।
  • समिति में 22 सदस्य होते हैं, 15 सदस्य लोकसभा द्वारा चुने जाते हैं और राज्यसभा के 7 सदस्य इससे जुड़े होते हैं।
  • समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष द्वारा अपने सदस्यों में से की जाती है।

समिति का कार्य:-

  • लोक लेखा समिति नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट की जांच करती है |
  • भारत सरकार ने यह पैसा जिस उद्देश्य के लिए लिया था, उसका उल्लेख केंद्रीय बजट में किया गया था।
  • क्या सरकार द्वारा कोई अतिरिक्त व्यय किया गया था।
  • यह सरकारी निगमों और कंपनियों के खातों की भी जांच करता है

ध्यान दें:

  • आम तौर पर एक विपक्षी दल के सदस्य को पीएसी के अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है।
  • वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी अध्यक्ष हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search