U20 वर्ल्डस में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनी रूपल चौधरी

Tags: Sports News


उत्तर प्रदेश के रूपल चौधरी ने दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया और 4 अगस्त को कोलंबिया के कैली में विश्व U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के एकल संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • रूपल ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने चार गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया था।

  • महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में रूपल ने 51.85 सेकेंड के समय के साथ ग्रेट ब्रिटेन की यमी मैरी जॉन (51.50) और कीनिया की दमारिस मुटुंगा (51.71) के बाद तीसरा स्थान हासिल किया।

  • इससे पहले वह उस रिले टीम का हिस्सा थी जिसने चार गुणा 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।

  • रूपल ने उसी दिन व्यक्तिगत 400 मीटर दौड़ के पहले दौर में हिस्सा लिया था और उसके बाद वह सेमीफाइनल और फाइनल में उतरी थी।

  • रूपल विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं।

  • इससे पहले 2018 में हिमा दास ने 51.46 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता था।

  • ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे. उन्होंने 2016 में पोलैंड में खेली गई प्रतियोगिता में सोने का तमगा जीता था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search