आईएसएस पर फंसे 3 अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने सोयुज अंतरिक्ष यान लॉन्च किया

Tags: Science and Technology International News

हाल ही में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी, रोस्कोस्मोस ने अपने सोयुज कैप्सूल में कूलिंग सिस्टम में रिसाव के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे तीन अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए सोयुज अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

खबर का अवलोकन 

  • दो रूसी और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटने के लिए खाली सोयुज अंतरिक्ष यान में सवार होंगे।

  • सोयूज एमएस-23 पोत को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष केंद्र से भेजा गया और इसे कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।

  • रूसी कॉस्मोनॉट्स सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रांसिस्को रुबियो अपने मिशन को समाप्त करने के बाद पृथ्वी पर वापस लौटने वाले थे।  

  • किन्तु दो महीने पहले उनके सोयूज एमएस-22 कैप्सूल के कूलिंग सिस्टम में रिसाव के कारण वे अंतरिक्ष में ही अटक गए थे। 

  • रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अनुसार तीनों सोयुज एमएस-23 यान से सितंबर में पृथ्वी पर लौटेंगे।

  • MS-22 अंतरिक्ष यान पर रिसाव एक माइक्रो-मेटेरॉइड के छोटे से टुकड़े के कैप्सूल से टकराने के कारण हुआ है। 

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के बारे में

  • यह एक बहु-राष्ट्र निर्माण परियोजना है जो मानव द्वारा अंतरिक्ष में अब तक की सबसे बड़ी एकल संरचना है।

  • इसका मुख्य निर्माण 1998 और 2011 के बीच पूरा हुआ था।

  • यह एक राष्ट्र के स्वामित्व में नहीं है और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के अनुसार यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, कनाडा और जापान के बीच एक "सहकारी कार्यक्रम" है।

  • मई 2022 तक, 20 देशों के 258 व्यक्तियों ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा किया है।

  • शीर्ष भाग लेने वाले देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका (158 लोग) और रूस (54 लोग) शामिल हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search