वैज्ञानिकों ने रूस में जमी हुई झील के नीचे से लगभग 48,500 साल पुराने 'ज़ोंबी वायरस' को पुनर्जीवित किया

Tags: Science and Technology International News

Scientists revive nearly 48,500-year-old 'Zombie Virus'

फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने रूस में एक जमी हुई झील के नीचे दबे 48,500 साल पुराने ज़ोंबी वायरस को पुनर्जीवित करने के बाद एक और प्रकोप की शुरुआत की चेतावनी दी है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इसने 2013 में साइबेरिया में इसी टीम द्वारा खोजे गए 30,000 साल पुराने वायरस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

  • यह रिपोर्ट न्यूयॉर्क पोस्ट में प्रकाशित हुई है।

  • नए शोध को फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के माइक्रोबायोलॉजिस्ट जीन-मैरी एलेम्पिक ने तैयार किया था।

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जॉम्बी वायरस के जिंदा होने के कारण पौधों, पशु और इंसानों में अधिक विनाशकारी स्थिति पैदा हो सकती है।

  • वैज्ञानिकों ने इस वायरस के जीवित होने से कोरोना जैसी एक और महामारी की आशंका व्यक्त की है।

ग्लेशियर पिघलने का खतरा

  • रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण स्थायी रूप से जमी हुई बर्फ पिघल रही है, जो कि उत्तरी गोलार्ध के एक चौथाई हिस्से को कवर करती है। 

  • इससे दस लाख वर्षों तक जमे हुए कार्बनिक पदार्थों को अस्थिर प्रभाव पड़ा है, जिसमें घातक रोगाणु शामिल है। 

  • रिसर्च में बताया गया कि इस कार्बनिक पदार्थ के हिस्से में पुनर्जीवित सेलुलर रोगाणुओं (प्रोकैरियोट्स, एककोशिकीय यूकेरियोट्स) के साथ-साथ वायरस भी शामिल हैं जो प्रागैतिहासिक काल से निष्क्रिय रहे हैं।

ज़ोंबी वायरस क्या है?

  • ज़ोंबी वायरस एक ऐसे वायरस को दिया गया शब्द है जो बर्फ में जम जाता है और इसलिए निष्क्रिय रहता है।

  • रिसर्च में 13 वायरस का जिक्र है, जिनमें से प्रत्येक का अपना ही जीनोम है।

  • इसे पैंडोरावायरस येडोमा कहा जाता है जो 48,500 साल पुराना है और इसमें अन्य जीवों को संक्रमित करने की क्षमता है।

  • यह रूस के याकुटिया में युकेची अलास में एक झील के नीचे खोजा गया था।

  • वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में कोविड 19 के जैसी महामारी और आम हो जाएगी।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search