भारत सरकार और मिस्र की सरकार के बीच सांस्कृतिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Tags: International Relations

भारत के संस्कृति मंत्रालय ने मिस्र सरकार के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

खबर का अवलोकन 

  • भारत के संस्कृति मंत्री श्री जी किशन रेड्डी और मिस्र के विदेश मंत्री श्री सामेह हसन शौकरी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

  • यह समझौता ज्ञापन पांच साल की अवधि के लिए किया गया हैं। 

  • भारत और मिस्र के बीच हस्ताक्षरित सांस्कृतिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन के तत्वावधान में, दोनों देश संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, पुस्तकालयों, संबंधित देशों में त्योहारों के आयोजन, अनुसंधान और प्रलेखन आदि के क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों की मेजबानी करेंगे।

मिस्र के बारे में

  • मिस्र उत्तरी अफ्रीका में स्थित एक देश है I 

  • मिस्र, गीज़ा पिरामिड कॉम्प्लेक्स जैसे प्रसिद्ध स्मारकों का घर है। दुनिया के सात अजूबों में से एक गीज़ा के पिरामिड नील नदी के तट पर स्थित हैं। गीजा का महान पिरामिड 2560 ईसा पूर्व में बनाया गया था।

  • राजधानी - काहिरा

  • राष्ट्रपति - अब्देल फतह अल-सिसी

  • मुद्रा - मिस्री पाउंड


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search