सित्विनी राबुका फिजी के नए प्रधानमंत्री

Tags: Person in news International News

Sitiveni Rabuka became Fiji's prime minister on 24 December 2022

सतीवनी राबुका फिजी के नए  प्रधान मंत्री होंगे ।24 दिसंबर 2022 को फिजी के संसद में हुए एक मतदान में उन्हें राजनितिक दलों के एक गठबंधनके सहयोग से संसद में बहुमत प्राप्त किया । उनकी विजय के साथ ही  पूर्व प्रधान मंत्री फ्रैंक बैनिमारामा  के 16 वर्षों  से  सत्ता में बने रहने का भी अंत हों गया ।

फिजी की 55 सदस्यीय संसद में सित्विनी राबुका ने बैनिमारामा के 27 वोटों के मुकाबले 28 वोट हासिल किए।

राबुका अब अपने पीपुल्स एलायंस, बिमन प्रसाद के नेतृत्व वाली नेशनल फेडरेशन पार्टी और विलीमे गावोका के नेतृत्व वाली सोदेल्पा पार्टी के साथ  मिलकर तीन-पार्टी गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे ।

गठबंधन व्यवस्था के तहत फिजी में बिमान प्रसाद (वित्त), विलीमे गावोका (पर्यटन), और मनोआ कामिकामिका (बाहरी व्यापार)  तीन उप प्रधान मंत्री होंगे।

फिजी गणराज्य

यह न्यूजीलैंड के पास दक्षिण प्रशांत महासागर में 300 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।

इसने 1970 में ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।

फिजी की आबादी का लगभग दो-पांचवां हिस्सा भारतीयहैं, जिन्हें फिजीमें गन्ने की खेती के लिए , उत्तर भारत से अंग्रेजों द्वारा गिरमिटिया मजदूर के रूप में लाया गया था।

अंग्रेजी, फिजियन और फिजियन हिंदी देश की आधिकारिक भाषाएं हैं

फिजी की संसद एक सदनीय है और इसमें 55 सदस्य हैं। फिजी की संसद का कार्यकाल चार वर्ष का होता है।

फिजी की राजधानी: सुवा

मुद्रा: फ़िजी डॉलर

राष्ट्रपति : जिओजी कोनरोटे


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search