श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की दो दिवसीय भारत यात्रा

Tags: International Relations

Sri-Lankan-President-Ranil-Wickremesinghe's-two-day-visit-to-India-hindi

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने 20 और 21 जुलाई 2023 को दो दिवसीय भारत की यात्रा किए इस दौरान दोनों देशों के मध्य कई अहम् समझौते किए गए जिसे दोनों देशों के मध्य संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खबर का अवलोकन:

  • 21 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।
  • इस वर्ष दोनों देश डिप्लोमेटिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसके अलावा भारतीय मूल का तमिल समुदाय, श्रीलंका में अपने आगमन के 200 वर्ष पूरे कर रहा है।

आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने हेतु विजन डॉक्यूमेंट पर सहमति

  • वार्ता के दौरान दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने हेतु एक दृष्टिपत्र दस्तावेज (विजन डॉक्यूमेंट) अपनाया है। 
  • इसके जरिए पर्यटन, ऊर्जा, व्यापार, उच्च शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट में दोनों ही देश आपसी सहयोग को बढ़ाएंगे। इस विजन के जरिए लोगों के मध्य मैरीटाइम, एयर, एनर्जी और पीपुल टू पीपुल कनेक्टिविटी को मजबूत करने का निर्णय  लिया है। 

भारत का लॉन्ग टर्म कमिटमेंट: 

  • श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने के लिए भारत वहां और अधिक निवेश के जरिए अपनी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाएगा। 

इकोनॉमिक एंड टेक्नोलॉजिकल कोऑपरेशन एग्रीमेंट (ETCA)

  • दोनों देशों ने इकोनॉमिक एंड टेक्नोलॉजिकल कोऑपरेशन एग्रीमेंट (ETCA) पर शीघ्र वार्ता आरंभ करने का निर्णय लिया है। इससे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग के नए मार्ग खुलेंगे। 

श्रीलंका में यूपीआई लॉन्च के लिए हुए समझौते:

  • श्रीलंका में भारत के यूपीआई से भुगतान हो सकेगा। इसके लिए भारत की यूपीआई तकनीक अब श्रीलंका ने भी स्वीकार कर ली है। इससे फिनटेक कनेक्टिविटी को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  • इससे पूर्व पैसों के भुगतान के लिए अपनाए जाने वाली यह ऐप आधारित सेवा फ्रांस, यूएई और सिंगापुर अपना चुके हैं।

द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने हेतु कनेक्टिविटी: 

  • दोनों देशों ने हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही तमिलनाडु के नागपट्टनम और श्रीलंका के कांके-संतुरई के बीच पैसेंजर फेरी सर्विसेज आरंभ करने का भी निर्णय लिया है।
  • चेन्नई-जाफना के मध्य उड़ानों के पुनः आरंभ होने से दोनों देशों के मध्य जनसंपर्क बढ़ाने में मदद मिल रही है।
  • इसके साथ ही लैंड ब्रिज की फिजिबिलिटी की पड़ताल को लेकर भी दोनों देश सहमत हुए हैं।

ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग: 

  • दोनों देशों ने ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने हेतु इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड को जोड़ने के कार्य में शीघ्रता लाने का निर्णय लिया है। 
  • इसके तहत दोनों देशों के बीच पेट्रोलियम पाइपलाइन बनाया जाए, इसकी संभावना को वास्तविक रूप देने के लिए दोनों देशों ने व्यवहार्यता अध्ययन करने का निर्णय लिया है।
  • इस सन्दर्भ में भारत पहले ही नेपाल और बांग्लादेश को पाइपलाइन के द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों को मुहैया करा चुका है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search