मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष थॉमस ए संगमा को चुना गया

Tags: Person in news State News

10 मार्च 2023 को मेघालय के उत्तर तुरा विधान सभा के सदस्य (विधायक) थॉमस ए संगमा को मेघालय की 11वीं विधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।

खबर का अवलोकन

  • नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के थॉमस ए संगमा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था।

  • संगमा ने मेतबाह लिंगदोह (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी) का स्थान लिया।

  • मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा की मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) सरकार को 45 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

थॉमस ए संगमा के बारे में

  • थॉमस ए. संगमा मेघालय के एक भारतीय राजनेता और नेशनल पीपल्स पार्टी के सदस्य हैं। 

  • उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से 2008-2014 की अवधि के लिए भारत की संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए चुना गया था। 

कॉनराड कोंगकल संगमा के बारे में

  • कॉनराड कोंगकल संगमा मेघालय राज्य के भारतीय राजनेता तथा वर्तमान में राज्य के मुख्यमन्त्री हैं  

  • उन्होंने 7 मार्च 2023 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

  • कॉनराड कोंगकल संगमा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी॰ ए॰ संगमा के पुत्र हैं। 

  • 2008 में कॉनराड मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री भी बने।  

मेघालय के बारे में

  • यह पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। 

  • राजधानी: शिलांग

  • राज्यपाल: फागू चौहान

  • मुख्यमंत्री: कोनराड संगमा

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search