त्रिपुरा का पहला तितली पार्क

Tags: State News

दक्षिण त्रिपुरा जिले में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव में वन विभाग द्वारा स्थापित एक तितली पार्क पूरे देश और बांग्लादेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

खबर का अवलोकन

  • तृष्णा वाइल्डलाइफ अभयारण्य के करीब छोटाखोला में बटरफ्लाई इकोपार्क पूर्वोत्तर का पहला तितली पार्क है।

  • तितलियों की 250 प्रजातियों के साथ 5.5 हेक्टेयर क्षेत्र में इसे 2016 में खोला गया।

  • यह पार्क बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के उपलक्ष्य में तृष्णा वन्यजीव अभयारण्य और इंडो-बांग्लादेश मैत्री पार्क में लुप्तप्राय बाइसन पार्क के पास है।

  • आसपास का वातावरण कई पर्यटकों को आकर्षित करता है जिससे त्रिपुरा के आर्थिक विकास में मदद मिलती है।

  • त्रिपुरा ने हाल ही में कॉमन बर्डविंग को राज्य तितली घोषित किया है।

  • हाल के वर्षों में मानव प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण तितलियों की संख्या और उनके प्राकृतिक आवास कम होते जा रहे हैं।

त्रिपुरा के बारे में

  • राजधानी - अगरतला

  • राज्यपाल - सत्यदेव नारायण आर्य

  • मुख्यमंत्री - माणिक साह

  • राजकीय पक्षी - रा शाही कबूतर (डुकुला ऐनिया)

  • राजकीय वृक्ष - आगर (एक्विलारिया मैलाकेंसिस)

  • राजकीय पुष्प - नागेश्वर (मेसुआ फेरिया)

  • सीमाएँ - बांग्लादेश, मिजोरम और असम।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search