साइबर सुरक्षा पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दो दिवसीय बैठक

Tags: International News


भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) ने नई दिल्ली में 14 और 15 जुलाई 2022 को साइबर सुरक्षा के संबंध में बिम्सटेक के विशेषज्ञ दल की दो दिवसीय बैठक की मेजबानी की है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की बैठक मार्च 2019 में बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की बैठक के दौरान किए गए समझौते पर आधारित है।

  • साइबर सुरक्षा पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की व्यक्तिगत रूप से बैठक की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत ने की।

  • इस बैठक में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ये सभी प्रतिनिधि अपने-अपने सरकारी संगठनों के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ हैं।

  • बिम्सटेक फोरम में सुरक्षा क्षेत्र के लिए एक अग्रणी देश के रूप में भारत ने साइबर सुरक्षा सहयोग पर इस बैठक को आयोजित करने तथा साइबर सुरक्षा पर कार्य योजना विकसित करने की पहल की है।

साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने हेतु बिम्सटेक कार्य योजना

  • मुख्य उद्देश्य- बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य कार्य योजना तैयार करना है।

  • यह सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी/आईसीटी) के उपयोग में साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु बिम्सटेक सदस्य राज्यों के मध्य समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देगा।

  • विस्तार क्षेत्र- यह कार्य योजना निम्नलिखित के लिए तंत्र को कवर करेगी-

  • साइबर, साइबर अपराध से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान,

  • महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना का संरक्षण,

  • साइबर घटना प्रतिक्रिया एवं साइबर मानदंडों से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय विकास।

  • क्रियान्वयन- कार्य योजना को 5 वर्षों की समय सीमा के भीतर लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है जिसके  पश्चात साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञ समूह कार्य योजना की समीक्षा करेगा।

बिम्सटेक देशों के बारे में 

  • बिम्सटेक की स्थापना 1997 में दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के मध्य 5 देशों – दक्षिण एशिया से बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल एवं श्रीलंका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देशों – म्यांमार एवं थाईलैंड के साथ एक  विशिष्ट संपर्क प्रदान करने हेतु की गई थी।

  • सहयोग के क्षेत्र- अर्थव्यवस्था के 14 प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सहयोग के लिए ये सभी देश एक मंच के रूप में एक साथ आए।

  • मुख्यालय- बिम्सटेक का मुख्यालय काठमांडू, नेपाल में अवस्थित है।

  •  महासचिव- तेनज़िन लेकफेल।

  • बिम्सटेक 2022 शिखर सम्मेलन- 5 वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी बिम्सटेक के वर्तमान अध्यक्ष श्रीलंका द्वारा आभासी रूप में (वर्चुअल मोड में) की गई थी।

  • बिम्सटेक 2022  की थीम- 5 वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन  की विषय वस्तु “एक लचीला क्षेत्र की ओर, समृद्ध अर्थव्यवस्थाएं, स्वस्थ लोग” (टुवर्ड्स ए रेसिलिएंट रीजन, प्रॉस्परस इकोनामिज, हेल्दी पीपल) है।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search