संयुक्त राष्ट्र ने इथियोपिया को खाद्य सहायता रोकी

Tags: International News

United Nations World Food Program

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने 9 जून को अस्थायी रूप से इथियोपिया को दी जाने वाली खाद्य सहायता को रोक दिया है क्योंकि इस अफ्रीकी देश में यह जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।

खबर का अवलोकन 

  • अमेरिका ने भी एक दिन पहले इसी तरह की घोषणा की थी। WFP की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैककेन ने कहा खाद्य सहायता को दूसरी जगह भेजा जाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

  • देश की लगभग 120 मिलियन की आबादी में से लगभग 20 मिलियन इथियोपियाई सूखे और संघर्ष के कारण खाद्य सहायता पर निर्भर हैं

  • इसमें से अधिकांश सहायता यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) और विश्व खाद्य कार्यक्रम से आती है।

  • इथियोपिया की आबादी करीब 12 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के इस कदम से अफ्रीका की दूसरी सर्वाधिक आबादी वाले देश में कुपोषण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम

  • यह संयुक्त राष्ट्र के भीतर एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।

  • यह दुनिया भर में खाद्य सहायता प्रदान करता है।

  • यह दुनिया का सबसे बड़ा मानवतावादी संगठन है और स्कूली भोजन का अग्रणी प्रदाता है।

  • इसकी स्थापना 1961 में हुई थी।

  • इसका मुख्यालय रोम, इटली में है।

  • खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) WFP के संस्थापक हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search