केंद्रीय कृषि मंत्री ने रबी अभियान-2022 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

Tags: National National News


केंद्रीय कृषि मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने 7 सितंबर को NASC, पूसा, नई दिल्ली में रबी अभियान 2022-23 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि चौथे अग्रिम अनुमान (2021-22) के अनुसार, देश में खाद्यान्न का उत्पादन 3157 लाख टन होने की उम्मीद है जो वर्ष 2020-21 की अवधि के खाद्यान्न के उत्पादन से 50 लाख टन अधिक है।

  • वर्ष 2021-22 के दौरान कुल दलहन और तिलहन उत्पादन क्रमशः 277 और 377 लाख टन रिकॉर्ड होने का अनुमान है।

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को उनकी फसल के नुकसान के मुआवजे के रूप में 1.22 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य :

  • पूर्ववर्ती फसल मौसमों के दौरान फसल की पैदावार की समीक्षा और मूल्यांकन करना।  
  • राज्य सरकारों के परामर्श से रबी मौसम के लिये फसल-वार लक्ष्य निर्धारित करना।

  • महत्त्वपूर्ण आदानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ उत्पादन और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने की दृष्टि से नवीन तकनीकों को अपनाने की सुविधा प्रदान करना।

रबी की फसलें :

  • गेहूँ, जौ, चना, मटर, और मसूर

  • रबी फसल भारत में कुल खाद्यान्न उत्पादन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  • इन फसलों को सर्दियों में लगाया जाता है और वसंत में काटा जाता है।

  • भारत चीन के बाद विश्व में गेहूँ का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

  • रबी की फसलें देश के प्रमुख भागों, विशेषकर भारत के पूरे उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भागों में मुख्य खाद्य वस्तु हैं।

अतिरिक्त जानकारी -

खाद्यान्न उत्पादन के लिए राष्ट्रीय लक्ष्य :

  • वर्ष 2022-23 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन का राष्ट्रीय लक्ष्य 3280 लाख टन निर्धारित किया गया है, जिसमें रबी सीजन का योगदान 1648 लाख टन होगा।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz