वियतनाम के न्यायमंत्री ले थान लॉन्ग का भारत यात्रा

Tags: International Relations

Vietnam's-Justice-Minister-Le-Thanh-Long's-visit-to-India

2 जुलाई, 2023 को केन्‍द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्यायमंत्री ले थान लॉन्ग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। 

खबर का अवलोकन:-

  • इस बैठक में दोनों पक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया, जिसमें संबंधित मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल थे।
  • विधि और न्याय राज्य मंत्री भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय बैठक 

दोनों देशों के मध्य सहयोग का अवसर: 

  • केन्‍द्रीय विधि मंत्री ने दोनों देशों के बीच पिछले 50 से भी अधिक वर्षों के दौरान विकसित हुए घनिष्‍ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों का स्‍मरण किया। 
  • भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मुख्‍य भागीदार होने के कारण वियतनाम की प्रशंसा की।
  • दोनों पक्षों ने इस अवसर का उपयोग विधि और न्याय के विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग के उपायों के बारे विचार-विमर्श करने के लिए किया।
  • इससे द्विपक्षीय संबंध एक व्‍यापक रणनीतिक भागीदार होने की स्थिति के अनुरूप नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।
  • यह बैठक विधि और न्याय के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की संभावनाओं के प्रयासों की दिशा में लाभदायक सिद्ध हुई है।
  • दोनों पक्ष समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने सहित विधि और न्याय के क्षेत्र में सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा को आगे बढ़ाने के बारे में आधिकारिक स्तर पर विचार-विमर्श करने के लिए भी सहमत हुए हैं।

वियतनाम: 

  • यह दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है।
  • इसके पूर्व में दक्षिण चीन सागर, उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस और दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया स्थित है।
  • राजधानी: हनोई
  • प्रधानमंत्री: फ़ाम मिन्ह चिन्ह
  • मुद्रा: वियतनामी दोंग

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search