मॉरीशस के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

Tags: International Relations

मॉरीशस के प्रधान मंत्री, प्रविंद कुमार जगन्नाथ आठ दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे।

श्री जगन्नाथ के साथ उनकी पत्नी कोबीता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य के साथ भारत यात्रा पर आए हैं।

वह गुजरात के जामनगर में ग्लोबल सेंटर ऑप ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घायन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

इसके बाद 20 अप्रैल को वह राजकोट में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे।

भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंध

–हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भू-रणनीतिक नीतियों के लिए भारत-मॉरीशस संबंध काफी महत्वपूर्ण है।

–भारत और मॉरीशस ने संयुक्त रूप से मॉरीशस में भारत-सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाइयों की परियोजना का उद्घाटन किया।

–दोनों देशों ने 100 मिलियन अमरीकी डालर के रक्षा ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

–2019 में, मॉरीशस के मुख्य आयात भागीदार भारत (13.85%), चीन (16.69%), दक्षिण अफ्रीका (8.07%), और संयुक्त अरब अमीरात (7.28%) थे।

–भारत 2007 से मॉरीशस को माल और सेवाओं का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और निर्यातक रहा है।

–मॉरीशस को भारत का निर्यात बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम उत्पादों का है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search