WEF 2024 रिपोर्ट: स्वीडन अग्रणी, वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक में भारत 63वें स्थान पर

Tags: Reports INDEX

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने एक्सेंचर के सहयोग से 19 जून 2024 को "फोस्टरिंग इफेक्टिव एनर्जी ट्रांजिशन 2024" शीर्षक से अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की।

खबर का अवलोकन 

  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (ETI) 2024 में 63वां स्थान प्राप्त किया है।

  • रिपोर्ट में बताया गया है कि ऊर्जा समानता, सुरक्षा और स्थिरता के क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण भारत 2023 की अपनी 67वीं रैंकिंग से तीन पायदान ऊपर आया है।

ETI 2024 में शीर्ष देश:

  • स्वीडन ने 78.4 के ETI स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।

  • डेनमार्क 75.2 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

  • फिनलैंड 74.5 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

  • ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में भारत 129वें स्थान पर

सबसे तेजी से सुधार करने वाले देश (पिछले 5 साल):

  • एस्टोनिया, इथियोपिया और लेबनान को महत्वपूर्ण सुधार दिखाने वाले देशों के रूप में पहचाना गया।

WEF के बारे में:

  • स्थापना: 1971

  • संस्थापक: प्रो. क्लॉस श्वाब

  • मुख्यालय: कोलोग्नी, जिनेवा कैंटन, स्विटजरलैंड

  • प्रबंध निदेशक: सादिया जाहिदी

महत्वपूर्ण बिंदु

  • ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 में भारत तीसरे स्थान पर
  • वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2024 में भारत 159वें स्थान पर
  • ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में भारत 129वें स्थान पर
  • WEF के ट्रैवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 में भारत 39वें स्थान पर
  • वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 में भारत 126वें स्थान पर

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search