विश्व शहर दिवस

Tags: Important Days

World Cities Day

हर साल 31 अक्टूबर को विश्व शहर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह  दिवस शहरी अक्टूबर के अंत का प्रतीक  है। दुनिया की शहरी चुनौतियों पर जोर देने और नए शहरी एजेंडा की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को शामिल करने के लिए 2014 में यूएन-हैबिटेट द्वारा शहरी अक्टूबर की शुरुआत की गई थी।

इस दिन की  पृष्ठभूमि

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर को विश्व शहर दिवस के रूप में नामित करने के लिए 27 दिसंबर 2013 को एक प्रस्ताव पारित किया था । यह दिवस वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की रुचि को बढ़ावा देने, शहरीकरण की चुनौतियों का समाधान करने और दुनिया भर में सतत शहरी विकास में योगदान देने के लिए मनाया जाता है।

पहला विश्व शहर दिवस 2014 में मनाया गया था।

विश्व शहर दिवस 2022 की थीम

विश्व शहर दिवस 2022 की थीम: एक्ट लोकल टू गो ग्लोबल

संयुक्त राष्ट्र हर साल एक शहर में विश्व शहर दिवस समारोह आयोजित करता है। इस साल यह शंघाई, चीन में "एक्ट लोकल टू गो ग्लोबल" थीम के तहत आयोजित किया जाएगा।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz