दुनिया के पहले अंतरिक्ष पर्यटक डेनिस टीटो स्पेसएक्स के स्टारशिप पर चंद्रमा के चारों ओर सवारी करेंगे

Tags: Person in news International News

दुनिया के पहले अंतरिक्ष पर्यटक डेनिस टीटो ने स्टारशिप रॉकेट पर सवार होकर चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरने के लिए एलोन मस्क की  कंपनी स्पेसएक्स के साथ करार किया है। स्पेसएक्स कंपनी ने 12 अक्टूबर 2022 को कहा कि रॉकेट टिटो और उसकी पत्नी अकीको को चंद्रमा के 200 किमी (125 मील) की दूरी पर बिना उसकी सतह पर उतरे, ले जाएगा। लॉन्च की तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है क्योंकि स्टारशिप का परीक्षणअभी किया जाना बाकी है।

एक अमेरिकी इंजीनियर और उद्यमी डेनिस टीटो ,2001 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले मानव अंतरिक्ष पर्यटक बने।

उन्हें यूएस-आधारित स्पेस एडवेंचर्स की मदद से एक रूसी रॉकेट पर 2001 में लॉन्च किया गया था।

दुनिया में कुछ कंपनियां अंतरिक्ष यात्रा को वास्तविकता बनाने का प्रयास कर रही हैं। यह कंपनियां हैं ;स्पेसएक्स, रिचर्ड ब्रैनसन द्वारा स्थापित वर्जिन गेलेक्टिक एसपीसीई.एन,( SPCE.N), और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन हैं जो वर्तमान में पृथ्वी से लगभग 106 किमी (66 मील) की ऊंचाई पर उप-कक्षीय जॉयराइड प्रदान करती हैं।

90 वर्षीय अमेरिकी अभिनेता, विलियम शैटनर, जिन्होंने टीवी श्रृंखला स्टार ट्रेक में कप्तान जेम्स टी किर्क की भूमिका निभाई, पिछले साल ब्लू ओरिजिन की उड़ान में यात्रा करते हुए अंतरिक्ष में रॉकेट की सवारी करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए।

मानव अंतरिक्ष उड़ान

12 अप्रैल 1961 को वोस्तोक रॉकेट पर सवार सोवियत संघ के यूरी गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति थे।

अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला सोवियत संघ की वेलेंटीना टेरेश्कोवा थीं, जो  16 जून 1963 को वोस्तोक 6 रॉकेट के द्वारा अंतरिक्ष गई थीं।

1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी एलन शेपर्ड थे।

विंग कमांडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। वह 3 अप्रैल 1984 को सोयुज टी-11 में सवार सोवियत मिशन का हिस्सा थे।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz