नहीं रहा अवैध शिकार विरोधी कुत्ते दस्ते के9 का पहला कुत्ता ज़ोरबा

Tags: State News

Zorba, the first dog of anti-poaching

अवैध शिकार विरोधी कुत्तों के दस्ते के9 के पहले कुत्ते  ज़ोरबा की 22 नवंबर 2022 को गुवाहाटी, असम में वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई। वह 12 वर्ष का था। वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने उसे  भावभीनी विदाई दी।

2011 में जैव विविधता संगठन 'आरण्यक' की पहल के तहत असम में वन्यजीवों के अवैध शिकार से निपटने के लिए बनायेगए भारत के पहले डॉग स्क्वाड का नाम के9 रखा गया था।

बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल के ज़ोरबा को मुख्य रूप से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानों में तैनात किया गया था और 2019 में सेवा से सेवानिवृत्त कर दिया गया था। उसने कई  वन्यजीवों के शिकारियों को ट्रैक करने में अधिकारियों की मदद की थी ।

के9  डॉग स्क्वॉड, जिसमें छह बेल्जियन मैलिनोइस कुत्ते और उनके हैंडलर शामिल हैं, असम में काजीरंगा और मानस राष्ट्रीय उद्यानों के साथ-साथ अन्य गेंडा बसे हुए क्षेत्रों में वन और पुलिस अधिकारियों की सक्रिय रूप से सहायता कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कई शिकारियों को गिरफ्तारभी किया गया है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

यह असम के गोलाघाट और नागांव जिले में 430 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

इसे 1908 में एक आरक्षित वन क्षेत्र के रूप में बनाया गया था।

इसे 1974 में राष्ट्रीय उद्यान और 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।

1985 में, पार्क को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

दुनिया के एक सींग वाले गैंडों की लगभग दो-तिहाई आबादी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है। 14वीं गैंडों की जनगणना के अनुसार पार्क में 2613 गैंडे हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search