उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 26210 रिक्त पदों के सन्दर्भ में एक बड़ी सूचना

Updated On : 07 Sep, 2022

महत्वपूर्ण बिंदु एक नजर में:

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की बेहद बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को आगामी होने वाली भर्ती के सन्दर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार के विश्वनीय विभाग (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) द्वारा आज सूचित किया गया है कि उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही आरम्भ की जाएगी।अभ्यर्थियों को भी अब भ्रमित हुए बिना तथा अपना समय नष्ट ना करते हुए उचित पुस्तकों तथा लक्ष्यभेदी रणनीति का चुनाव करके अपनी उच्चकोटि की तैयारी आरम्भ कर देनी चाहिए क्योंकि भर्ती प्रक्रिया का लिंक कभी भी सक्रिय हो सकता है।इससे संबधित समस्त जानकारियां एकत्रित कर इस लेख के मध्यम से हम उपलब्ध करा रहे हैं ताकि जिन छात्रों का लक्ष्य वर्दी हासिल करना है उसमें हम अहम भूमिका अदा कर सकें। और हमारा प्राथमिक उद्देश्य ही छात्रों की सहायता करना है। 

आधारभूत सूचनाएं:

बोर्ड

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ

पद का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही

पदों की संख्या

26210

शैक्षिक अर्हता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2

आवेदन शुरू होने का लिंक

जल्द ही अधिसूचित

परीक्षा तिथि

जल्द ही अधिसूचित

आयु सीमा :-:

  • सामान्य वर्ग के पुरुषों  की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग की महिला की न्यूनतम आयु 18 तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के अतिरिक्त अन्य वर्ग जैसे अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति तथा ओबीसी को आयु में राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य छूट मिलती है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा:

लिंग

वर्ग

पुरुष

महिला

ऊँचाई

सामान्य वर्ग,ओबीसी तथा अनुसूचित जाति, पुरुष  


168 cm

152 cm

चेस्ट 

सामान्य वर्ग,ओबीसी तथा अनुसूचित जाति, पुरुष  


79 - 84 cm

—-

दौड़

सामान्य वर्ग,ओबीसी तथा अनुसूचित जाति, पुरुष  


4.8 कि.मी. 25 मिनट में 

2.4 कि.मी.14 मिनट में

भर्ती प्रक्रिया:

अभ्यर्थियों के  लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उनकों आगामी स्तरों के लिए आमंत्रित किया जायेगा।  

लिखित परीक्षा का पैटर्न:

  • परीक्षा में सभी प्रश्न वैकल्पिक होंगे एवं परीक्षा का माध्यम ऑफ़लाइन होगा।
  • लिखित परीक्षा को पास करने के उपरांत भर्ती के अन्य चरणों जैसे दस्तावेज़ जांच तथा शारीरिक मापदण्ड परीक्षणआदि के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जायेगा।  
  • इसमें पास होने वाले सभी अभ्यर्थियों को दौड़ (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 
  • इस भर्ती से संबधित सभी खबरों के लिए हमारे वेबसाईट पर समय समय पर भ्रमण करते रहिये।

      विषय

    अंक

    कुल प्रश्न

    कुल प्रश्न

    सामान्य ज्ञान

    38



    150


    300

    संख्यात्मक और मानसिक क्षमता

    38

    मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता

    37

    सामान्य हिंदी


आवेदन प्रकिया:

1. सर्वप्रथम इच्छुक अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB CLICK HERE   पर जायें।

2. इसके उपरान्त आनलाइन फार्म पर क्लिक की कुंजी पर क्लिक करें ।

3. तत्पश्चात आपके समक्ष मुख्य पेज खुलेगा वहां अनिवार्य समस्त जानकारियां भरने के बाद अपने दस्तावेज़ जमा करें ।

4.अंतिम रूप से जमा करने से पूर्व दी गईं जानकारियां ध्यानपूर्वक जांच लें।

5.जमा करने के बाद एक प्रति का प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें। यह आगे की प्रक्रिया में आपकी सहायता करेगा।

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -